Tuesday, July 23, 2013

डबल रॉड (दो डंडी वाला) गणित रैक

आज कोमल से डबल रॉड (दो डंडी वाले) गणित रैक के हिंदी अनुवाद के ऊपर बात हो रही थी| उन्होंने पूछा कि मैंने ‘teacher’ को हिंदी में ‘टीचर’ क्यूँ लिखा है, ‘शिक्षिका’ क्यूँ नहीं? मैंने कहा, अभी कुछ समय पहले प्रेमचंद की कहानी ‘बड़े भाई साहब’ पढ़ रहा था| उसमें उन्होंने कई सारे आम बोल चल वाले अंग्रेजी के शब्दों को ऐसे ही हिंदी में लिख रखा है| अतैव मैंने भी उसी तर्ज पर टीचर लिखा है| वो थोड़े संकोच में पड़ गयीं| बोलीं, “टीम में पूछूंगी”| मैंने कहा ठीक है|

फिर बाद में अपनी बात पक्की करने के लिए मैंने वो कहानी दुबारा पढ़ी| सच में, प्रेमचंद के लिए हिंदी आम लोगों की भाषा थी| इतनी सहज, सरल की कोई भी समझ ले| वही मैंने दिनकर की रश्मिरथी भी पढ़ी है| कितने सारे कठिन शब्द मिले जो हवा नहीं लगे| बस वाक्य के आधार पर अर्थ निकलना पड़ा| कौटिल्य अर्थशास्त्र में भी ऐसी हिंदी है कि समझने में पसीने छुट जाते हैं| अर्थशास्त्र विचारों में खुद ही अथाह है, उसपर क्लिष्ट हिंदी लेखनी इसे और कठिन बनाये देती है|

      भाषा सरल होनी चाहिए| हम सामने वाले तक अपने विचार पहुंचा सकें, ऐसी होनी चाहिए| न की गोया ऐसी लिख रहे हैं कि सामने वाला लोहे के चने ही चबाता रहे| हाँ ये भी जरुरी है कि आसान करने के चक्कर में अर्थ न बदले| अगर इन दोनों चीजों की तर्ज पर लेखनी खरी उतर रही है तो काहे की हाय तौबा मचाना!

Wednesday, July 17, 2013

नयी पीढ़ी के दिनकर, दुष्यंत कुमार, फैज़ अहमद फैज़ कहाँ हैं?


ऐसे ही ग़ालिब (एक मित्र का पुकारू नाम) से कल सारण में midday meal के दौरान हादसे पर बात छिड़ी, तो हम लोग इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह घटना कोई एक अकेली घटना नहीं है| आये दिन  हमारे समाज में लापरवाही के कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं| तो यह लापरवाही क्यों? इसका कारण हमारे अन्दर राष्ट्र-हित, राष्ट्र-उन्नति के भाव का आभाव है| हर चीज में हम बस अपने बारे में ही सोचते हैं और हर खामी के लिए सरकार को दोष देते हैं| ये नहीं समझते की कि ये सुधार हमारा भी काम है| बच्चों के लिए खाना अच्छे से बने इसके लिए कोई supervisor की जरुरत नहीं होनी चाहिए| रसोइये में खुद यह भाव होना चाहिए, और हर दिन होना चाहिए| 

तर्क में मैंने अपना विचार रखा कि इसके मूल में हमारे समाज में साहित्य, कविताओं और उनसे जुड़े लोगों का उचित मान न करना है| ग़ालिब ने टीचरों को महत्ता न देना इसका कारण बोला| हम सिर्फ डॉक्टर-इंजीनियर बनाने में लगे हुए है, लेखक-कवियों पर हमारा ध्यान ही नहीं है| डॉक्टर-इंजीनियर बेशक समाज के निर्माण के लिए आवश्यक हैं पर कवि-लेखक समाज में जान डालते हैं, जोश जागते हैं| टीचर राष्ट्र सम्बन्धी मूल्यों को जन्म देती है| साहित्य इसे सींचता है| इन्ही के बलपर एक नागरिक भविष्य में सजग नागरिक बनता है| हमारे विकास के मॉडल में इसका ही आभाव है| इस मॉडल में ढाँचा तो है मगर आत्मा नहीं है! दिनकर, फैज़ अहमद फैज़, दुष्यंत कुमार की रचनाओं को पढ़कर जोश आ जाता है| हमारी नयी पीढ़ी के दिनकर, दुष्यंत कुमार, फैज़ अहमद फैज़ कहाँ हैं?

PS:
1. Aag Jalni Chahiye by Dushyant Kumar
2. Hum Dekhenge by Faiz Ahmed Faiz,  Audio on Youtube by Iqbal Bano

Saturday, July 6, 2013

ये कैसा संकेत है?

आज एक दोस्त ने बताया कि उसने बड़े सवेरे पटना की सड़क पर एक पूरी नंगी औरत को घूमते देखा | वह बिना किसी फिक्र के सड़क पर घूम रही थी और वह पागल नहीं लग रही थी|

यह निकट भविष्य की किसी बड़ी विपत्ति की ओर इशारा कर रहा है| जब एक औरत को अपनी इज्ज़त-मर्यादा की चिंता किये बगैर सड़क पर नंगी आ जाये, ये किसी घोर अनहोनी का संकेतक है| इज्ज़त जाने का डर जान से ज्यादा होता है| इसलिए वो भूख से मर जाये मगर अंत तक इज्ज़त बचाता है| जब जननी ने ही लाज का आबरू हटा दिया, फिर काहे का डर| यह एक भावी क्रांति का परिचायक है|

पुरुष घरों में मौजूद औरतों, माँ-बहन-बीवी-बेटी, की इज्ज़त बनाये बचाए रखने के लिए सड़कों पर निकलते हैं, काम करते हैं| मगर एक औरत का नंगे सड़क पर घूमना यह दिखता है कि घर की क्या स्थिति है! गरीब एक वक्त की रोटी छोड़ देता है ताकि तन ढक सके| खुद नंगा होना पड़े तो भी घर की स्त्रियों की तो इज्ज़त बचा सके, मगर जब वो भी नहीं कर पा रहा है, इसका साफ़ मतलब है कि प्राकृतिक ढाँचा टूटना शुरू हो चूका है, टूट रहा है| जब यह टूटेगा तो दृश्य प्रिय नहीं होगा|

हमारे विधाता अपना राजधर्म पूरा नहीं कर रहे हैं| कागज़ पर गरीबी रेखा, ऊपर-नीचे करना, ऊपरी लोगों को संतुष्ट करना है| जहाँ स्थिति बदलनी चाहिए वहां बदतर होती जा रही है| इतिहास गवाह है कि जब-जब औरत सड़क पर आई है, आंधी आयी है, भूचाल आया है| 

Saturday, June 15, 2013

रश्मिरथी के दो छन्द


"सिर लिए स्कंध पर चलता हूँ,
उस दिन के लिए मचलता हूँ,
यदि चले वज्र दुर्योधन पर,
ले लूँ बढ़कर अपने ऊपर.
कटवा दूँ उसके लिए गला,
चाहिए मुझे क्या और भला?

"सम्राट बनेंगे धर्मराज,
या पाएगा कुरूरज ताज,
लड़ना भर मेरा काम रहा,
दुर्योधन का संग्राम रहा,
मुझको न कहीं कुछ पाना है,

केवल ऋण मात्र चुकाना है. केवल ऋण मात्र चुकाना है. 

                                                                                   - रश्मिरथी, तृतीय सर्ग, भाग 6  

Saturday, June 8, 2013

जनतंत्र का क्या अर्थ है?


ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लायी जा रही स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम “रोशनी”, सरकार की आतंरिक गंभीर घाव पर पाउडर लगाने जैसा है| इसमें सरकार ने महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की बात भी कही है| इस प्रशिक्षण का जिम्मा इस क्षेत्र में कार्यान्वित कुछ कंपनियों को दिया गया है| प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य भी उनकी कंपनी का है| पश्चिमी सिंहभूम व सुकमा जिले के सफल प्रयोग के बाद रौशनी को अति नक्सल प्रभावित 24 जिलों में शुरू करने की बात है| सुकमा जिले के 216 में से लगभग 153 लोगों को बंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद जैसी जगहों पर नौकरियां मिलीं हैं| 

रोशनी योजना के अंतर्गत सरकार अगले 3 वर्ष में 50 हज़ार युवक-युवतियों के प्रशिक्षण की बात कह रही है| नक्सलवाद से निपटने की दिशा में यह कोई ठोस कदम नहीं है| एक तरीके से सरकार की थोपी हुई योजना पर सरकार आदिवासिओं से उनकी भागेदारी सुनिश्चित करने को कह रही है| कल अगर उन प्रशिक्षित लोगों को रोजगार नहीं मिला तो सरकार को पल्ला छुड़ाने में ज्यादा वक़्त नहीं लगेगा| भई उन्होंने तो 100 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी पूरी कर ली अब नौकरी नहीं मिली तो इसमें सरकार का क्या दोष?

भारत विश्व का सबसे बड़ा जनतंत्र होने का ढिंढोरा पिटता फिरता है| पर ये शोरगुल सिर्फ बोलने भर क्यों रहता है? सरकार और नेता इसे लागु क्यूँ नहीं करते, हम(जनता) उनसे इसकी मांग क्यूँ नहीं करते? नेता जनता के बीच से चुने जाते हैं| पर चुने जाने के बाद वो जन-मत के महत्त्व को नजरअंदाज क्यूँ कर देते हैं? जनता के लिए काम जनता की सहमती, समर्थन से होगा| बंद कमरे में योजना बनाकर उनपर थोपने से नहीं|

अर्थशास्त्र में पढाया जाता है कि समुदाय के लिए बनायीं जा रही योजना में पार्टिसिपेटरी रूरल अप्रैसल(Participatory Rural Appraisal) नामक एक चरण होता है, जिसमे योजना पर समुदाय की राय ली जाती है और उस आधार पर योजना में संशोधन किया जाता है| यह संशोधन 0% से लेकर 100% तक हो सकता है| किसी भी योजना की सफलता या विफलता में इस प्रक्रिया का एहम महत्त्व है| 

जनतंत्र का अर्थ भी यही है| जिस समुदाय के हित के लिए काम हो रहा हो, योजनायें बनायीं जा रही हो, उन्हें उसमें विश्वास हो, और वे अपने उत्थान के पहल में भागीदार बनें| मगर वर्त्तमान चलन है, पहले योजना बनाओ, फिर समुदाय पर उसे थोप दो| अगर वे साथ दें तो देशभर में अपनी कुशलता का ढिंढोरा पीटो और अगर वो नहीं स्वीकार करें तो लाठी के जोर पर उसे मनवाओ, उनके प्रदर्शन को कुचल दो|

हमारे देश में जनतंत्र चुनाव के प्रचार, लेखनी और साक्षात्कारों में सिमट कर रह गया है| इसी कारण दिन-प्रतिदिन ज्यादातर योजनायें विफल हो रही हैं| विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने का सपना हमसे दूर होता जा रहा है|

Thursday, March 7, 2013

The Economics of Sex!


Economics works here also, but a little differently. For readers’ entertainment and disagreements

Most of the time, sex is a consumption good, do and get away. Sometimes it is an investment good. Invest today, returns after 9 months. Timing of investment is crucial. If it happens prior to marriage, DOOMED (volatile investments)! Post marriage no problem. Couples wish to invest once and consume rest other times, parents want at least twice. Governments distribute free contraceptives advocating invest less, consume more. Too much investment produces India and China, too much consumption produces France and Germany.

The system has evolved over time. During earlier times, people depended on barter, traditional “give and take” system. However, barter presume the rather improbable double coincidence of wants. Thus to smoothen transactions, financial markets evolved and money based services became available. Market takes care of the prices and quality. Today the market is so perfect that with your purchasing power, you can get your class of service.

Optimizing between service innovation(different postures) and scalability are the competitive drivers in this industry too. ‘Kamasutra’ is the quality innovation document, the most exhaustive, ancient open source, in fact the highest informally cited piece of work. An erotic piece of art with powerful visuals! Probably people were tempted to prioritize its’ translation in all societies. This is a classical case of where all four factors of production land(venue), labour, capital, entrepreneurial skills(ability to take on site risks) contribute to final price determination.

And last but not the least, its’ a PERFECT example of GLOBALIZED TRADE!